कांग्रेस नेत्री आयुष टंडन ने की रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

कांग्रेस नेत्री आयुष टंडन ने की रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लेने की मांग
कांग्रेस नेत्री आयुषी टंडन ने रसोई गैस के बढ़े दामों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। आयुषी टंडन ने कहा कि सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम पहले से ही अधिक हैं। दामों में और बढ़ोतरी कर सरकार ने गरीब व मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ लाद दिया है। आयुष टंडन ने कहा कि सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जरूरी सामान के दाम बढ़ने से लाखों परिवार प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री व तमाम जरूरी चीजें पहले से ही महंगी हैं। महंगाई के कारण महिलाएं रसोई नहीं चला पा रही हैं। ऑनलाइन खरीदारी के कारण व्यापार प्रभावित है। दुकानदार मंदी का सामना कर रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी पर भी सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। मजदूर किसान महंगाई के कारण हताशा निराशा का सामना कर रहे हैं। शिक्षित युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है। आयुषी टंडन ने कहा कि सरकार को गंभीरता से महंगाई जैसे विषय पर सोचना चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तुरंत वापस लिए जाएं। जिससे लोगों को राहत मिल सके।