नाथनगर मार्ग पर बने प्रतीक्षालय का मेयर किरण जैसल ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों और अभिभावकों को मिलेगी राहत

पार्षद अनुज सिंह के प्रयास निर्मित प्रतीक्षालय का मेयर किरण जैसल व नगर आयुक्त नंदन कुमार ने किया उद्घाटन
वार्ड 32 नाथनगर के भाजपा पार्षद अनुज सिंह के प्रस्ताव पर नाथनगर मार्ग पर अभिभावकों और स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय का उद्घाटन मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल और नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि धूप, गर्मी और बरसात के दौरान स्कूली बच्चे और अभिभावक प्रतीक्षालय का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार जनसुविधा प्रदान करने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। प्रतीक्षालय का निर्माण होने से आमजन को सुविधा होगी। पार्षद अनुज सिंह ने मेयर और नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में सुविधाओं का विकास और समस्याओं का समाधान करना ही उनका लक्ष्य है। प्रतीक्षालय के आसपास कई स्कूल हैं। छुट्टी के समय अभिभावक बच्चों को स्कूल से लेने के लिए पहुंचते हैं तो मार्ग पर भीड़ लग जाती है। ऐसे में प्रतीक्षालय का निर्माण होने से बच्चों और उनके अभिभावकों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे आराम से प्रतीक्षालय में बैठ सकेंगे। समाजसेवी ललितेन्द्र नाथ और सुभाष चंद ने प्रतीक्षालय निर्माण पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पार्षद अनुज सिंह हमेशा जन समस्याओं के निराकरण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सचिन, रजत, पीसी धीमान, सुभाषचंद्र खत्री, अर्पित श्रीवास्तव, सचिन वर्मा, टेकचंद अरोड़ा, जितेंद्र नाथ, गौरव शर्मा, नीरज, सुभाष चंद्र, सचिन कुमार, जसप्रीत सिंह, रवि पाहवा, प्रदीप बंसल, सनी सिंह, नीरज, हर्षवर्धन, सुनील शर्मा, प्रेमचंद दीवान आदि मौजूद रहे।