गंगा घाटों की सफाई में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने किया सहयोग

शिवशक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने की स्वच्छता अभियान में सहभागिता
नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई के लिए शुरू किए विशेष अभियान में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। गंगा घाटों की सफाई के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान में नगर निगम सहित तमाम विभाग शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने हरकी पैड़ी से अभियान की श्ुारूआत की। शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए घाटों की सफाई की। सदस्यों ने कहा कि गंगा की निर्मलता एवं घाटों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक हैं। इसलिए गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। इस दौरान सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, नगर निगम प्रभारी पवन कार्की, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार एवं अनिल कुमार तथा नगर निगम के सफाईकर्मी मौजूद रहे।