पत्रकारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला एवं संगोष्ठि का आयोजन हाईवे स्थित होटल में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष संजय आर्य एवं कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हितों को लेकर संघर्ष कर रही है। पत्रकारिता क्षेत्र में अब तकनीक आधुनिक हो रही है। संगोष्ठी के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट की उपयोगिता एवं चुनौती को लेकर वक्ताओं द्वारा जानकारियां उपलब्ध कराए जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विशिष्ट अतिथि कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जग्दमनि, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं मुख्य वक्ता एआई विशेषज्ञ पीयूष पांडे विभिन्न जानकारियों से अवगत कराएंगे। अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि एआई के माध्यम से भविष्य की संभावनाओं को समझे और तकनीकी परिवर्तन का हिस्सा बनें।