राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने मनोज गौतम को सौंपी महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक आयोजित
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कोर कमेटी से विचार विमर्श के बाद व्यापारी नेता उद्योगपति मनोज गौतम को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक कुंभ के सफल संचालन में सरकार का सहयोग करने का प्रस्ताव पास किया और जल्दी ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारी कुंभ को लेकर काफ़ी उत्साहित है और प्रदेश सरकार के साथ हैं। साथ ही व्यापारी हितों का भी ध्यान रखा जाए। इसके लिए मेला प्रशासन ध्यान रखे कि कुंभ के पिक समय में व्यापारी अपनी दुकानों पर आराम से आ जा सके। उनका सामान ठीक से आ जा सके। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देख रेख में कुंभ भव्य और दिव्य होगा। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको माध्यम बना कर व्यापारी हितो के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि जल्दी ही जिले की सभी इकाइयों की घोषण की जाएगी और व्यापारी हितों के लिए और अधिक गति के साथ काम किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री सुधीश श्रोत्रिय व शहर अध्यक्ष पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा के एक बड़ा सम्मेलन जल्दी ही आयोजित किया जाएगा और उसमे व्यापारी हितों की कुछ और मांग सरकार के सामने रखी जाएगी । बैठक में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष युवा गौरव पाल, जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर, वरिष्ठ व्यापारी नेता कुलदीप खंडेलवाल, पुष्कर गुप्ता, अरविंद कुमार, विजय धीमान आदि मौजूद रहे।