कुंभ मेला एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलायी शपथ
एकता दिवस के रूप में मनायी जा रही लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने मायापुर स्थित कुंभ मेला भवन के प्रांगण में कुंभ मेले में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को संरक्षित एवं सुदृढ करने और समर्पण की भावना को मजबूत करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर कुंभ मेला अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट, सीओ कुंभ मेला पुलिस लाइन वेदप्रकाश भट्ट, कुंभ मेला प्रतिसार निरीक्षक संजीव कुमार सहित कुम्भ मेले में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
2026-10-31




















