आपस में मारपीट कर रही 8 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन गेट के सामने आपस में गाली गलौच व मारपीट कर रही 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार महिलाओं में आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था। बीती रात रेलवे स्टेशन गेट के सामने महिलाओं के दो गुटों के बीच हाथापाई की सूचना पर एसआई निशा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के जानकारी करने पर पता चला कि महिलाएं आने जाने वाले लोगों को अपनी और आकर्षित करने को लेकर विवाद कर रही थी। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 8 महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
2026-10-25




















