आज दिनांक 3 -11- 2026 को राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार एन एस यू आई के छात्रों के प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार के माध्यम से प्रेषित किया।विश्व विद्यालय प्रतिनिधि सागर ठाकुर और सहसचिव दीक्षा जोशी ने कॉलेज के स्थाई भवन निर्माण,परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओ ने कहा की राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में मोहनआनंद आश्रम भीमगोड़ा हरिद्वार में संचालित हो रहा है महाविद्यालय का अपना स्थाई भवन न होने के कारण छात्र एवं छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।

महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई यागिक वर्मा व नितिन रावत ने कहा की छात्र छात्रा लंबे समय से परीक्षा परिणाम में त्रुटि एवं गड़बड़ी को तत्काल पुनः मूल्यांकन करवाने का अनुरोध इस ज्ञापन के माध्यम से किया ।
तनवी गुप्ता व शिवांगी ने कहा कॉलेज में लंबे समय से छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। पायल सैनी तथा कनिका रतूड़ी क्लास रूम की व्यवस्था उचित नहीं है जिससे छात्रों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है उज्जवल तथा ओम कश्यप ने कहा की जंगली बंदरों का खतरा भी कॉलेज में हर समय बना रहता है इन सब व्यापक स्तर पर हो रही गड़बड़ियों को देखते हुए छात्रों ने अपने भविष्य अधर में दिखाई पड़ रहा है इस मौके पर पायल ठाकुर,प्रियंका,छवि,छवि त्यागी,नेहा पंत,पार्वती,आमरीन,फ़रीन,वर्णिका आदि शामिल रहे।




















