शराब तस्करी और सट्टे की खाईबाड़ी करते छह दबोचे
अवैध रूप से शराब बेचने और सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 193 पैकेट, सट्टा सामग्री व नगदी बरामद की गयी है। सोमवार की रात थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाते हुए प्रतिसरवन उर्फ छोटन पुत्र मदनपाल निवासी औरंगाबाद, धर्मपाल पुत्र मलखान सिंह निवासी राजा का ताजपुर स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता शनि देव मंदिर रोशनाबाद, संजू तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी निवासी बेलवा मलूकापुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता चौहान मार्केट रावली महदूद, प्रियांशु पुत्र अमरपाल निवासी कोर्ट कॉलोनी सिडकुल को देशी शराब की तस्करी और दिनेश पुत्र जीवनलाल निवासी गणेशपुर सिरौली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद व अनुज पुत्र गोवर्धन निवासी बेलड़ा रुड़की सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोच लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
2026-10-27




















