समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने भूपतवाला क्षेत्र की दो गंभीर समस्याओं को लेकर हरिद्वार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर समाज सेवी नितिन यादव यदुवंशी ने कलेक्ट्रेट भवन में जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र के माध्यम से जिलाधिकारी को दो मुख्य ज्ञापन सौंपे

गंगा पटरी मार्ग के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण की मांग उठाई

कुंभ मेले की तैयारियों के नाम पर उजाड़े गए 26 साल पुराने पीठ बाजार के दुकानदारों को पुनर्वासित करने और अवैध वसूली रोकने की अपील की
समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने भूपतवाला क्षेत्र की दो गंभीर समस्याओं को लेकर हरिद्वार जिलाधिकारी को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख मार्ग की बदहाली और पिछले 26 वर्षों से लग रहे पीठ बाजार के छोटे दुकानदारों के सामने खड़े हुए आजीविका के संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है।



ओर गंगा पटरी मार्ग की बदहाली और सुरक्षा का संकट: के लिए
जिलाधिकारी को सौंपे पहले पत्र में नितिन यादव ने बताया कि भूपतवाला क्षेत्र में भागीरथी बिंदु से लेकर गीता कुटीर तक गंगा किनारे स्थित पटरी मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। सड़क जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है और उसमें गहरे गड्ढे बन गए हैं। मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद होने के कारण रात के समय यहां पूरी तरह अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों क्षेत्रवासी सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आते हैं। साथ ही पुलिस व अन्य सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे स्थानीय युवा भी इसी मार्ग पर दौड़ का अभ्यास करते हैं। सड़क के खस्ताहाल होने से यहां लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। आगामी स्नान पर्वों और कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का भारी संख्या में उपयोग करते हैं। उन्होंने इस मार्ग के अविलंब पुनर्निर्माण, मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।

व 26 साल पुराने पीठ बाजार को बंद करने और अवैध वसूली का मामले में
दूसरे ज्ञापन में नितिन यादव ने व्यापारियों की आजीविका का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भूपतवाला में साल 2000 से पीठ बाजार लगाया जा रहा था, जिसमें लगभग 150 से अधिक छोटे दुकानदार सब्जी, फल, कपड़े और घरेलू सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। लेकिन कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिस प्लॉट में यह बाजार लग रहा था, उसे प्रशासन द्वारा बंद करवा दिया गया है, जिससे इन गरीब दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

नितिन यादव ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कुछ वी हफ्तों से मोतीचूर स्टेशन की सड़क पर जब दुकानदार अपनी रेड़ी-ठेली लगा रहे थे, तो कुछ असामाजिक तत्वों ने बाजार में आकर दुकानदारों से अवैध उगाही शुरू कर दी। पैसे न देने वाले दुकानदारों को धमकाया गया। अब इन अवैध वसूली करने वाले लोगों ने दुकानदारों को पास के एक खाली पड़े निजी प्लॉट में शिफ्ट कर दिया है, जहां हर दुकानदार से ₹100 प्रति दुकान वसूला जा रहा है, और बाहर सड़क पर दुकान लगाने वालों से भी ₹100-₹100 की अवैध वसूली की जा रही है।

नितिन यादव ने जिलाधिकारी से इन दोनों गंभीर विषयों पर संज्ञान लेते हुए कारवाही की मांग की।

नितिन यादव ने कहा भूपतवाला गंगा पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर उसकी मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को सुचारू और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

उजाड़े गए पीठ बाजार के छोटे दुकानदारों को दूधाधारी चौक पर फ्लाईओवर के नीचे या किसी अन्य सरकारी भूमि पर अस्थाई रूप से बाजार लगाने की अनुमति प्रदान की जाए।

बाजार में चल रही अवैध वसूली को तुरंत रोका जाए और नगर निगम द्वारा जो भी निर्धारित शुल्क तय हो, वह केवल नगर निगम के अधिकृत व्यक्ति द्वारा ही पारदर्शी तरीके से लिया जाए।

समाज सेवी नितिन यादव ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इन दोनों जनहित के संवेदनशील मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र ही उचित व ठोस दंडात्मक और सुधारात्मक कार्रवाई करेगा।