भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
जनता के हर आंदोलन को दबाने का कार्य कर रही है केंद्र सरकार-इरफान अली भट्टी
भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। आर्यनगर चौक पर प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के हर आंदोलन को दबाने का कार्य कर रही है। जैसा व्यवहार अंग्रेजी हुकूमत जनता के साथ करती थी। वैसा भाजपा सरकार कर रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से पूरे देश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर छात्रों, युवाओं पर लाठीचार्ज सरकार की जनविरोधी नीतियों का उदाहरण है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार के मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। एक मंत्री से सरकार डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान मजदूर संगठन लाठीचार्ज का विरोध करता है। संगठन की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान सहित आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में पंकज मलिक, धनपाल धीमान, रविश अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, डा.शमशाद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौधरी, गफ्फार अंसारी, यशपाल सिंह, मुआज अंसारी, जिला सचिव सोहेल, काशिफ, फुरकान अंसारी, शान, रहमान, अमन, सचिन शर्मा, दिलनवाज, उमेर, मोहनीश खान, अरीब खान, राकिब अंसारी आदि शामिल रहे।
2026-07-24


















