विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ंने किया प्रदर्शन
बाजपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के संयोजन शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा ने कहा कि सच्चाई दबाने के लिए विधायक तिलकराज बेहड के साथ मारपीट एवं अभद्रता और दुर्व्यवहार किया गया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मोहन सिंह राणा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता कानून का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। सोची समझी नियत के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की जाए। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। संविधान का पालन नहीं हो रहा है। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं महेश प्रताप राणा ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। बाजपुर की घटना बेहद निंदनीय है। विधायक तिलकराज बेहड वरिष्ठ नेता है। जनता ने उन्हें चुना है। जनता जनार्दन ही आगामी चुनाव में सत्ता में चूर नेताओं को जवाब देने का काम करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर चौहान एवं रवीश भाटिजा ने कहा कि विधायक के साथ मारपीट की घटना दुखदाई और लोकतंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाएं की जा रही हैंं। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी एवं ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद राकेश चौहान ने कहा कि पुलिस के सामने यह घटना घटित हुई है। कानून के रखवाले ही कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। मारपीट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में विकास चंद्रा, अमन, यशवंत सैनी, राकेश चौहान, विनोद कुमार, अनिल चौधरी, अजमोद चौहान, अंजू मिश्रा, लता जोशी, तीर्थपाल रवि, कार्तिक शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुगर सिंह, दिनेश कुमार, ओपी चौहान, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मार्कंडेय सिंह, सत्यपाल शास्त्री, अजय मुखिया, वेदपाल तेजियान, अभिषेक शर्मा, वासु नोडियाल, बीएस तेजियान, नंदलाल सिंह, एमडी शर्मा, अमित अवस्थी, एलएस रावत, ब्रजमोहन, कैलाश प्रधान, मनोज धनगर, दीवान चंद, सुरेंद्र ठाकुर, दिनेश पांडेय, सुनील चौहान, दीपक कपूर, डा.मेहरबान, बीएल कपिल, कुंवर सिंह बिष्ट, सतीशचंद शर्मा, दिनेश पुंडीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
2026-09-24


















