कनखल पुलिस ने दीपावली पर लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान, 12.30 लाख के मोबाइल बरामद

कनखल पुलिस ने दिया मोबाइल फोन मालिकों को दीवाली का तोहफा
गुम हुए 82 मोबाइल फोन बरामद कर वापस सौंपे
कनखल कोतवाली पुलिस ने दीपावाली का तोहफा देते हुए गुम हुए 82 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल मालिकों को लौटा दिए। एसपी सिटी दीपक सिंह, कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र सिंह रावत, एसएसआई अनुज सिंह, एडिशनल एसआई मुन्ना नेगी, हेडकांस्टेबल नीरज रावत ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 12 लाख 30 हजार रूपए है। कोतवाली प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि कनखल पुलिस इस वर्ष अब तक 40 लाख 20 हजार कीमत के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।