दीपावली पर ज्वालापुर के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, रंग-बिरंगी सजावट से जगमगाए बाजार

दीपावली की खरीददारी के लिए भव्य रूप से सजे ज्वालापुर के बाजार
रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली की खरीददारी के लिए ज्वालापुर के बाजारों को भव्य रूप से सजाया गया है। पुराने समय से ही ज्वालापुर के बाजार ग्राहकों की पहली पसंद रहे हैं। त्यौहारों के अवसर पर पंचपुरी के तमाम इलाकों के लोगों के साथ आसपास के गांवों से भी लोग खरीददारी के लिए ज्वालापुर के बाजारों का ही रूख करते हैं। खासतौर पर दीपावली जैसे प्रमुख पर्व पर ज्वालापुर के बाजारों की रौनक देखते ही बनती है। जेवरात, कपड़े, घरों को सजाने से लेकर जरूरत का हर सामान ज्वालापुर के बाजारों में मिल जाता है। इस दीपावली भी ज्वालापुर के बाजारों में खरीददारों की भारी उमड़ रही है। सुंदर और कलात्मक दीए, कलर्स, बैटरी वाली कैंडल, एलईडी, मल्टी कलर राकेट, लोटस बल्ब, मनमोहक चित्रों की दुकाने ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। लोगों ने सजावट के सामान के साथ, लक्ष्मी गणेश, मिठाई के खेल खिलौने, पटाखांे आदि की जमकर खरीददारी की। मिठाइयों की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। गिफ्ट आइटम भी खूब बिक रहे हैं। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से लेकर पूरा बाजार सजावटी झालरों से जगमगा रहा है। भव्य दिव्य कैंडल कलर वाली लाइट से सड़कें सजी रही।