हरिद्वार निकाय कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संयुक्त मोर्चा गठित

सफाई कर्मचारियों की मांगो को लेकर बना संयुक्त मोर्चा आंदोलन का ऐलान

हरिद्वार। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में नगर निगम यूनियन भवन कार्यालय हरिद्वार में बैठक आयोजित की गई जिसमें निकाय कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई और सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम अवतार राजोर को बनाया गयामोर्चा में संयोजक देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहत मसीही अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के मुरली मनोहर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सौदा बन्नू स्वासाशि कर्मचारी महासंघ (बीएमएस )के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण तेश्वर सभी को मोर्चे में संयोजक बनाया गया


संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजेंद्र श्रमिक ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड के सभी निकाय कर्मचारी एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। अब सभी यूनियनों के एक मंच पर आने से आंदोलन को मजबूती मिलेगी।

मुख्य संयोजक राम अवतार राजोर ने कहा कि सभी यूनियनों के पदाधिकारियों का एक मंच पर आना कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में ठेकेदारी प्रथा, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण और सेवा संबंधी अन्य मांगें शामिल हैं।

काशीपुर से पहुंचे देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सौदा ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारी आंदोलन नहीं करते, उनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में सभी संगठनों ने संयुक्त मोर्चे के बैनर तले बड़ा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीही ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार से सफाई कर्मचारियों के हितों की लड़ाई का बिगुल बजा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सफाई कर्मचारियों का ढांचा बनाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इसका अपेक्षित लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों के ढांचे को जल्द लागू करने की मांग की।

बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

मोर्चा में संयोजक देवभूमि उत्तराखंड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहत मसीही,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के मुरली मनोहर, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव, देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सौदा बन्नू, स्वासाशि कर्मचारी महासंघ (बीएमएस )के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण तेश्वर,सभी को मोर्चे में संयोजक बनाया गया बैठक में म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष अमन गर्ग,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल,अशोक वाल्मीकि,सुरेश कुमार उर्फ लाला,महेंद्र राही,विनय पाल,अमरदीप वाल्मीकि,अशोक चौधरी,नरेश खैरवाल, सलेकचंद,कुलदीप कांगड़ा ,अजय कुमार,लोकेश चौटाला,अजीत सिंह ,संजय घावरी,विपिन पेवल ,मनोज छाछर,प्रवीण वाल्मीकि,तरुण चंचल, जितेंद्र भंडारी,जितेंद्र तलवार,अनिल कुमार,अभिनव कुमार चंचल ,विक्रांत,आदित्य चंचल,अशोक कुमार, मोहनलाल,जितेंद्र कुमार,आनंद कांगड़ा ,सोनू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे