आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अरुण राघव, राजेश छाछर, आशीष शर्मा, बलराम गिरी, विक्रम शाह, शहाबुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार सिंह, धनीराम शर्मा, नितिन यादव और पुनीत कुमार को स्थान दिया गया है।

महामंत्री बनाए गए नेताओं में राजीव भार्गव, तरुण व्यास, इसरार सलमानी, विजय प्रजापति, कैलाश भट्ट, तुषार कपिल, उज्ज्वल वालिया, विमल शर्मा, नेहा शर्मा, विवेक भूषण, बादल गोस्वामी, महावीर वशिष्ठ, नोमान अंसारी, हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी शामिल हैं। सचिव पद पर आशीष प्रधान, वसी, अकरम अंसारी, प्रदीप कुमार, प्रीतम बर्मन, करण सिंह राणा, तनीषा गुप्ता, दीपिका गुप्ता, सुनील कुमार प्रजापति, ऋषभ अरोड़ा, दीपक पांडेय, दीपक टंडन, सनी कुमार, शौकत अली, संजय अत्री, अज्जू खान, जावेद खान, महेश चंद ब्राह्मण, अरशद ख्वाजा और मोहित अरोड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सोनू शर्मा को कार्यालय सचिव, रोहित नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी, नितिन तेश्वर और सुमित त्यागी को प्रवक्ता, राम बाबू बंसल को प्रेस एवं मीडिया प्रभारी तथा ओम मलिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


















