शिवालिक नगर पालिका में नवनियुक्त सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न,नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिलाई शपथ
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नवनियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा एवं सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि शिवालिक नगर में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। सड़क, नाली, पार्क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता सहित विभिन्न जनहित के कार्य कराए गए हैं, जबकि कई कार्य अभी गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं और नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर में सड़क, पेयजल, पार्क, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था समेत जनसुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
समारोह में अधिशासी अधिकारी तारिक खान, नगर पालिका कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सभासदगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


















